Youtube vs Tiktok कॉन्ट्रोवर्सी और इसकी शुरूआत
हेलो guys. Welcome to my Blog Post.आज आप कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चले जाइये, आपको एक ही चीज़ मिलेगी यूट्यूब vs टिकटोक। ये ट्रेंड हर जगह पे वायरल है चाहे इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या ट्विटर। ट्विटर पे तो हर रोज इस कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ी बातें ट्रेन्डिंग करती रहती है। तो चलिए इस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में जानते है कि ये शुरू की हुई।
![]() |
| Youtube-vs-Tiktok-कॉन्ट्रोवर्सी-की-शुरूआत-पूरी-जानकारी-हिंदी-में |
Youtube vs Tiktok कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत-
ये कॉन्ट्रोवर्सी कोई यूट्यूब और टिकटोक के बीच नही है, ये कॉन्ट्रोवर्सी यूटूबर्स और टिकटोकर्स के बीच मे है। और ये काफी समय से चलती आ रही है। ये पूरी कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई उस एक वीडियो से जो कि 18 अप्रैल को एक यूट्यूबर एल्विश यादव ने बनाई थी।उस वीडियो में एल्विश यादव ने टिकटोकर्स को रॉस्ट (roast) करते हुए उनको काफी अपमान जनक बाते कही। अब होता ये है कि जब आप किसी को रॉस्ट कर रहे हो तो वो तब तक रॉस्ट नही होता जब तक कि आप सामने वाले को अपमान जनक बाते ना कहे, लेकिन ये बाते कुछ टिकटोकर्स को बहोत बुरी लगी और उन्होंने इसके जवाब में रिप्लाई किया।
इसके साथ ही और भी यूट्यूबर्स ने वीडियोज बनाना शुरू कर दिया। यूट्यूबर्स ने टिकटोक के वीडियोज के लिए क्रींज शब्द इस्तेमाल किया जो कि टिकटोकर्स को बुरा लग गया। क्रींज का मतलब होता है ऐसी कोई चीज़ जो आपको शर्मिंदा करे। वैसे इसमे कोई नई बात नही है कि ये सब पहली बार हुआ है । बहोत समय से ये सब बातें टिकटोक को सुन नी पड़ रही है।
![]() |
| Youtube-vs-Tiktok-कॉन्ट्रोवर्सी-की-शुरूआत-पूरी-जानकारी-हिंदी-में |
टिकटोकर्स का जवाब -
अब एल्विश यादव के बनाये वीडियो के जवाब में टिकटोकर रिवाल्वर रानी और आमिर सिद्दीकी ने वीडियो बनाया। जहा उन्होंने टिकटोक पर बनाये जाने वाले वीडियोज को बेहतर बताया। और कहा कि टिकटोकर ज्यादा बेहतर वीडियोस बनाते है।आमिर सिद्दीकी ने तो यहां तक कहा की यूट्यूब वाले टिकटोक कि वीडियोज को इस्तेमाल करके पैसे कमाते है और इसके साथ ही आमिर सिद्दीकी ने कई सारी धमकियां भी दे डाली।
मजबूरी -
आमिर सिद्दीकी ने वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि क्यो वो ये वीडियो बनाने को मजबूर हुए। आमिर सिद्दीकी ने एल्विश यादव के बारे में कहा कि वो लड़कियों के बारे में गंदा बोल रहे है, जिसकी वजह से उसको टिकटोकर्स मैसेज कर रहे है और सपोर्ट करने को बोल रहे है इसलिए उनको ये वीडियो बनानी पड़ी।जबकि एसा कुछ नही था कि एल्विश यादव ने लड़कियों के बारे में कुछ गंदा बोला हो, सिर्फ उनकी बात का आमिर सिद्दीकी और टिकटोकर्स ने गलत मतलब निकाला।
![]() |
| Youtube-vs-Tiktok-कॉन्ट्रोवर्सी-की-शुरूआत-पूरी-जानकारी-हिंदी-में |
यूट्यूबर्स का जवाब-
टिकटोकर्स की बातों को सुन कर यूट्यूबर्स भड़क गए और उन्होंने टिकटोकर्स को जवाब देना शुरू कर दिया। इसी बीच यूट्यूबर Carryminati (Ajey nagar) ने अपने यूट्यूब चैनल पे एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमे उन्होंने टिकटोक को रॉस्ट किया। ये पहली बार नही जब Carryminati ने टिकटोक को रॉस्ट किया हो, वो काफी समय से टिकटोक को रॉस्ट कर रहे है। जब Carryminati ने वीडियो अपलोड किया तो वो वायरल हो गयी। Carryminati का ये वीडियो india का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला वीडियो बना। इस वीडियो को 1 करोड़ से भी ज्यादा बार लाइक किया गया।
ये वीडियो जितना वायरल हुआ उतना ही टिकटोकर्स को बुरा लगा। वीडियो के वायरल होने के बाद यूट्यूब ने ये वीडियो डिलिट कर दी। वीडियो के डिलीट होते ही पूरे हिन्दुस्तान के लोगो का गुस्सा फूट पड़ा। और वो टिकटोक के विरोध में हो गए। धीरे धीरे ये गुस्सा टिकटोक के खिलाफ इतना बढ़ गया कि टिकटोक को बैन करने की मांग होने लगी।
![]() |
| Youtube-vs-Tiktok-कॉन्ट्रोवर्सी-की-शुरूआत-पूरी-जानकारी-हिंदी-में |
टिकटोक रेटिंग -
यूट्यूब और Carryminati के फैंस यही नही रुके उन्होंने Play Store पे जाके टिकटोक को 1 Star रेटिंग देना शुरू कर दिया, जिसका नतीजा ये हुआ कि टिकटोक की रेटिंग जहा 4.5 थी वही 4 दिन में ही वो 1 रेटिंग के करीब आ गयी।Play Store के नियम के अनुसार अगर किसी App की रेटिंग 1 हो जाती है तो Play Store को उस App को अपने Store से हटाना पड़ता है। तो न चाहते हुए भी Play Store को टिकटोक को अपने Store से हटाना पड़ेगा।
वीडियो -
ये कॉन्ट्रोवर्सी चल ही रही थी की एक और टिकटोकर फैजल सिद्दीकी ने एक वीडियो बनाके इस कॉन्ट्रोवर्सी को और हवा दे दी। जिसके बाद टिकटोक को बैन करने की मांग और तेज होने लगी।सिर्फ ये वीडियो ही नही ट्विटर पर काफी सारे ऐसे वीडियोस मिल जाएंगे जो कि बहोत ही बेकार है और अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इन वीडियोस से समझा जा सकता है कि लोगो की सोच केसी होती जा रही है।
![]() |
| Youtube-vs-Tiktok-कॉन्ट्रोवर्सी-की-शुरूआत-पूरी-जानकारी-हिंदी-में |
कॉल रिकॉर्डिंग-
इसी बीच आमिर सिद्दीकी की एक कॉल रेकॉर्डिंग लीक हुई जिसमें वो Carryminati को अपशब्द कह रहे है और गाली गलौच कर रहे है, जिसके बाद तो लोगों ने आमिर सिद्दीकी को भी काफी भला बुरा कहा। अभी तक लोग समझने की कोशिश कर रहे थे कि Carryminati का वीडियो डिलीट किसने कराया तभी अदनान 07 जो कि एक टिकटोकर है, उसका एक कॉल रेकॉर्डिंग लीक हुआ जिसमें उनको बोलते सुना गया कि उसने Carryminati की वीडियो डिलीट करवा दी है। उसने ये भी पूछा कि और किसकी वीडियो डिलीट करवानी है।
हालांकि अभी तक ये साफ नही हो पाया है कि उसकी ये कॉल रिकॉर्डिंग लीक कैसे हुई। कुछ लोगो का मानना है कि ये रिकॉर्डिंग उसने खुद लीक करवाई ताकि लोगो के बीच वो भी अपना नाम जोड़ सके और प्रसिद्धि प्राप्त कर सके।
अब ये कॉन्ट्रोवर्सी कहा तक जाएगी ये तो देखना होगा, साथ ही को किसको, कैसा जवाब देता है ये तो देखना होंगा। लेकिन कुछ लोगो को पहले ही जवाब मिल चुका है जो ये कहते थे कि हिन्दुस्तान में एकता नही है, अब कोई ये नही कहेगा कि हिन्दुस्तान में एकता नही है।
Note - आपकी इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर क्या राय है कमेन्ट करके जरूर बताये।
- Youtube vs Tiktok कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत
- यूट्यूब vs टिकटोक कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत
- Carryminati vs Aamir siddiqui
- Carryminati vs Tiktok
- Tiktokbaninindia
- YouTube vs Tiktok






0 Comments