Youtube vs Tiktok कॉन्ट्रोवर्सी
Hy guys welcome to my Blog post....
आजकल दो बड़े प्लेटफॉर्म्स के बीच जंग छिड़ी हुई है यूट्यूब वर्सेस टिकटोक। तो चलिए इस मुद्दे पे हम भी थोड़ी सी इंट्रेस्टिंग बाते करते हैं और जानते है कि आखिर ये माजरा है क्या जिसने सोशल मीडिया पे घमासान मचा रखा है।
![]() |
| Youtube-vs-tiktok-controversy-full-details-in-hindi |
तो चलिए पहले ये समझ लेते है कि जो लड़ाई चल रही है इन दोनो प्लेटफॉर्म्स के बीच मे वो हो क्यो रही है। इससे पहले कुछ बाते है जो हमे जान लेनी चाहिए तो चलिए पहले उन बातों को जान लेते है।
◆दोनो क्रिएटिव मीडियम्स है। यूट्यूब वाले कहते है कि टिकटोक उतना क्रिएटिव मीडियम नही है और टिकटोक वाले कहते है कि हम यूट्यूब से बेहतर है उससे अच्छा कंटेंट बनाते है।
◆ दोनो प्लेटफॉर्म्स का जो ऑडियंस है वो काफी हद तक समान है। India का जो यूथ (youth) है, 14 to 34 के बीच की जो कैटेगरी हम मानते है वो इन दोनों प्लेटफॉर्म्स का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसलिए दोनों को लेकर काफी लड़ाई चलती रहती है।
◆ब्रांड्स की बात करे तो टिकटोक वालो का मानना है कि यूट्यूब से ज्यादा ब्रांड्स हमारे पास है। उनका कहना है कि ब्रांड्स पागल नही है जो टिकटोक पे इन्वेस्ट कर रहे है। इसलिए टिकटोक बेहतर है यूट्यूब से।
चलिए अब बात करते है फैक्ट्स की। जो की मेरा मानना है और जहा तक मुझे लगता है ज्यादातर लोग मेरी बात से agree भी करेंगे।
◆मुझे लगता है कि टिकटोक सिर्फ एक टाइमपास करने का प्लेटफॉर्म है क्योंकि देखिये टिकटोक पे 1 मिनट तक कि वीडियोस अपलोड हो सकती है। लेकिन ज्यादातर जो यूज़र्स है वो सिर्फ 15 सेकंड्स की वीडियोस ही अपलोड करते है।
तो जब में और आप जैसे लोग टिकटोक चलाते है तो सिर्फ टाइमपास के लिए ही चलाते है क्योकि सिर्फ 15 सेकण्ड्स का ही वीडियो होता है। और swipe up करते रहते है।
और यदि आप क्रिएटर्स है तो भी आप 15 सेकण्ड्स का ही वीडियोस बनाते है ताकि आप भी टाइमपास कर सके और जो देखने वाला है वो भी टाइमपास कर सके।
अब यदि हम बात करे यूट्यूब की तो यूट्यूब पे ऐसा कुछ नही है कि इसपे कोई बंदिशे है वीडियोस को लेकर। यूट्यूब पे आप कितना भी लंबा वीडियोस बना सकते है। यूट्यूब पे ज्यादातर लोग टाइमपास करने नही बल्कि कुछ सीखने या समझने जाते है।
तो चलिये अब बात करते है जो कि हमारा इस पोस्ट को लिखने का मुद्दा है, की ये कॉन्ट्रोवर्सी है क्या।
कुछ यूट्यूबर्स टिकटोक के वीडियोस को लेकर उनपे रॉस्ट कर रहे है और उनके वीडियोस को बेकार बता रहे है। इन सारी चीज़ों को लेकर यूट्यूब और टिकटोकर्स के बीच ये कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है।
कुछ टिकटोकर्स जैसे आमिर सिद्दीकी, रिवाल्वर रानी लगातार यूट्यूबर्स के खिलाफ वीडियोस बना रहे है। वही दूसरी तरफ यूट्यूबर्स भी पीछे नही हट रहे, वो भी लगातार टिकटोकर्स को जवाब दे रहे है। ये सारी चीजे रुकने का नाम ही नही ले रही।
![]() |
| Youtube-vs-tiktok-controversy-full-details-in-hindi |
ये कॉन्ट्रोवर्सी तब ज्यादा बढ़ी जब Carryminati जोकि india के बहोत बड़े यूट्यूबर है उन्होंने टिकटोक को रॉस्ट किया और एक वीडियो बनाया Youtube vs Tiktok The End , जिसके जवाब में टिकटोकर्स ने भी बहोत सारे वीडियोस बनाये। और इस तरह ये कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ती गयी।
कुछ दिनों पहले यूट्यूब ने Carryminati वीडियो को डिलीट कर दिया जिसने इस कॉन्ट्रोवर्सी में आग में घी का काम किया। अब सभी लोग टिकटोक को ban करने की मांग कर रहे है और Play Store पे जाकर टिकटोक को 1 star रेटिंग दे रहे हैं जिसकी वजह से टिकटोक की रेटिंग 4.5 से 1 के करीब आ गयी है।
जब भी इस लगता है कि ये कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने वाली है तभी या तो यूट्यूब पे कोई वीडियो आ जाता है या फिर कोई टिकटोकर इस वीडियो बना देता है जिससे ये आग और बढ़ जाती है।
अब देखना ये है कि जो लड़ाई Youtube vs tikok चल रही है उसका अंत कब तक होता है और दोनों की लड़ाई में कोन जीतता है।
●Tiktokbaninindia
●Carryminati vs amir siddiqui
●Carryminati roast tiktok
●Carryminati roast amir siddiqui
●Tiktok vs youtube
●Youtube vs tiktok●Tiktokbaninindia
●Carryminati vs amir siddiqui
●Carryminati roast tiktok
●Carryminati roast amir siddiqui







0 Comments